गुड़गांव में किराये के घर मे देह व्यापार का धंधा चला रही चार लड़कियों को एक दलाल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इनमें दो लड़कियां भारत और दो लड़कियां नेपाल की रहने वाली हैं। इनके साथ एक दलाल भी जुड़ा हुआ था, जो इनके लिए ग्राहक ढूंढने का काम करता था।
पुलिस के एक तेज-तर्रार एएसआई ने बेहद चालाकी से इस रैकेट का पर्दाफाश किया।
ग्राहक बनकर पहुंचे एएसआई
गुडगांव के सेक्टर 29 में शनिवार रात करीब एक बजे एक तेज-तर्रार एएसआई ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।
एएसआई को कुछ लोगों ने बाताया कि यहां किराये के कमरे में कुछ लड़कियां सेक्स रैकेट चला रही हैं। इसके बाद एएसआई पहले वहां ग्राहक बनकर गए।
मामले की पुष्टि होने पर पहले से ही आगाह पुलिस ने छापा मारकर चार लड़कियों समेत एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक हिरासत में भेजी गईं लड़कियां
गुडगांव के चक्करपुर गांव इलाके में स्थित एक पीजी में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस इन लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है। इसके अलावा पुलिस ये भी देख रही है कि कहीं यह गोरखधंधा अन्य जगहों पर तो नहीं चल रहा था।