फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से काटी गई मासूम की गर्दन, घर से कुछ दूर साड़ी में लिपटी मिली लाश

Fri, 08 Jul 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमन विहार इलाके में सात साल के बच्चे की अगवा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर शव एक साड़ी में लिपटा हुआ मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


मरने वाले बच्चे की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रिंस सपरिवार निठारी गांव में रहता था। उसके पिता कन्हैया लाल एक फैक्ट्री में काम करता है।

बृहस्पतिवार शाम प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह अचानक गायब हो गया। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने अमन विहार थाने में उसके अगवा होने की शिकायत दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री के कर्मचारियों ने एक खाली प्लॉट में बच्चे का शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव प्रिंस का है।

उसके गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया था और शव को एक साड़ी में लपेट कर फेंक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस तरह से बच्चे की हत्या की गई है, उससे पुलिस ने तंत्र-मंत्र से इनकार नहीं किया है।

पुलिस ने बच्चे के पिता से पूछताछ की है जिसमें उसने किसी से भी दुश्मनी होने की बात नहीं कही है। हालांकि उसने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें