फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैनी एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने बरसाए पत्थर, चालक लहूलुहान

Fri, 08 Jul 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र स्थित बलियाखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस में अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। सिर में पत्थर लगने से ट्रेन का चालक लहूलुहान हो गया। बलियाखेड़ी रेलवे स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


रुड़की आने पर चालक का आरपीएफ में बयान दर्ज किया गया। कंट्रोल रूम में घटना संबंधी जानकारी दिए जाने के बाद आनन फानन में फोर्स घटनास्थल पहुंची, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सहारनपुर की ओर से उज्जैनी एक्सप्रेस रुड़की की ओर आ रही थी तभी बलियाखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एक पत्थर शीशे को तोड़ते हुए सीधे चालक के सिर में आकर लगा। सिर फटने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में खबर पहुंचते ही मचा हड़कंप

police - फोटो : amar ujala
लहूलुहान हालत में चालक प्रवीन कुमार का बलियाखेड़शी स्टेशन पर ही ट्रेन रोककर प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद रुड़की आकर आरपीएफ में चालक प्रवीन कुमार का बयान दर्ज कराया गया। चालक के अनुसार अज्ञात बदमाशों की ओर से की गई पत्थरबाजी में वह जख्मी हो गया।

ट्रेन में पत्थरबाजी और चालक के घायल होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिलते ही अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका। रुड़की में आरपीएफ प्रभारी रामबाबू सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें