फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे अपना माना उसी ने लगाई लाखों की चपत

Fri, 03 Jan 2014 01:47 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली आनंद विहार इलाके के सूरजमल विहार में पीवीसी पाइप कारोबारी का नौकर 20 लाख से अधिक का माल घर से समेटकर भाग गया। करीब एक सप्ताह बाद पीड़ित रूप कुमार जैन को इसकी जानकारी हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम आरोपी नौकर की तलाश में बिहार गई हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कारोबारी परिवार के साथ ए-236, सूरजमल विहार में रहता है। रूप कुमार ने बताया कि काफी समय से उसके पास समरी, बिहार निवासी राम सागर घरेलू काम कर रहा था। राम सागर के साथ उसका 13-14 साल का बेटा भी रहता था।

26 दिसंबर को अचानक दोनों गायब हो गए। परिवार को नौकर पर यकीन था, इसलिए उस दिन सिर्फ दोनों के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई।

करीब एक सप्ताह बाद कारोबारी ने अलमारी की जांच की तो पता चला कि लॉकर से 12.50 लाख रुपये गायब थे। साथ ही उनकी बहू के लाखों के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात भी नहीं थे। पीड़ित ने बताया कि उनकी बहू दिल्ली से बाहर गई हुई है। उसके आने के बाद ही पता चलेगा कि नौकर कितने के गहने लेकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें