फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने चोरी से खींची मालकिन की अश्लील फोटो, फिर...

Fri, 07 Apr 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

संबंध बनाने के लिए किया ब्लैकमेल, नौकर गिरफ्तार
-आरोपी ने महिला की अश्लील फोटो खींचकर वायरल की
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-108 में एक नौकर ने मालकिन की अश्लील फोटो खींचने के बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि अब आरोपी नौकर का भाई उसके देवर को अश्लील फोटो भेज रहा है। बृहस्पतिवार को महिला ने सेक्टर-39 पुलिस से आरोपी नौकर के भाई की भी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-108 निवासी महिला का पति पिछले आठ महीने से कोमा में है। पति की देखरेख के लिए उसने मिलक, जिला रामपुर निवासी विक्की पाल को अपने यहां काम करने के लिए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी-छिपे खींच ली अश्लील फोटो

महिला का आरोप है कि विक्की ने चोरी-छिपे उसकी अश्लील फोटो खींच ली। वहीं, उसके मोबाइल में पड़ी कुछ फोटो को भी उसने अपने मोबाइल में ले लिया। बुधवार सुबह विक्की ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

महिला के इनकार करने पर आरोपी ने उससे हाथापाई की। इस दौरान घर में काम कर रही नौकरानी के बीच बचाव करने पर आरोपी भाग निकला। महिला ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नौकर को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह वह घर पर थी, तभी देवर ने उसकी कुछ अश्लील फोटो आरोपी के भाई द्वारा भेजे जाने की बात बताई। बाद में पता चला कि नौकर ने महिला की अश्लील फोटो को वायरल कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें