सेक्टर-108 में एक नौकर ने मालकिन की अश्लील फोटो खींचने के बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया।
महिला का आरोप है कि अब आरोपी नौकर का भाई उसके देवर को अश्लील फोटो भेज रहा है। बृहस्पतिवार को महिला ने सेक्टर-39 पुलिस से आरोपी नौकर के भाई की भी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-108 निवासी महिला का पति पिछले आठ महीने से कोमा में है। पति की देखरेख के लिए उसने मिलक, जिला रामपुर निवासी विक्की पाल को अपने यहां काम करने के लिए रखा था।