फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के तीन टुकड़े कर सिर और पैर गटर में फेंका

Wed, 29 Jan 2014 12:18 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में 15 साल के मासूम की हत्या करने वाले आरोपी की रिमांड पूरी हो गई। उसने पुलिस को बताया कि चोरी का राज जान जाने के कारण उसने नाबालिग की हत्या कर दी।
विज्ञापन


डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया। यहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:चौथे मंजिले पर ले जाकर किया 6 साल की बच्ची का रेप

12 दिन पहले गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर ब्रिस्टल चौक के पास मासूम रंजन की लाश मिली थी। इस मामले में आरोपी चौकीदार भदई शाह को गिरफ्तार किया गया। रिमांड के दौरान उसने खुलासा किया कि सिंकदरपुर मछली मार्केट से चोरी हुई रेहड़ी का राज नाबालिग जान गया था।

गुनाह छिपाने के लिए पहले उसने बच्चे को ईंट से मारा। फिर मछली काटने वाले चाकू से तीन टुकड़े कर सिर और पैर सिंकदरपुर इलाके के गटर में डाल दिया। जबकि, धड़ को ब्रिस्टल चौक के पास बने बस क्यू शेल्टर के पास कबाड़ में फेंक दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बलात्कारी का नाम बताओ, एक लाख ले जाओ

घटना के बाद आरोपी शहर छोड़कर अपने परिवार सहित बिहार फरार हो गया था। यहां से नेपाल भागने के फिराक में था, लेकिन गुड़गांव पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 23 जनवरी को उसे गुड़गांव लेकर आया गया।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर शनिवार सुबह सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन के समीप बने गटर से मृतक रंजन का सिर और पैर भी बरामद किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें