फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गोली मारकर 19 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ये बदमाश आजकल दिनदहाड़े लूट व हत्या आदि की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के एक इलाके में दिन-दहाड़े एक कैशियर से बाइक सवार बदमाशों ने 21 लाख लूट लिए थे व ग्रेटर नोएडा में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी थी।

ऐसी ही एक वारदात सोमवार को गाजियाबाद में हुई है। गाजियाबाद में रेलवे रोड पर एक कंपनी कर्मचारी को गोली मारकर बदमाशों ने उससे 19 लाख रुपए लूट लिए।
विज्ञापन

पैसे जमा कराने बैंक जा रहा था कर्मचारी

गाजियाबाद में सोमवार की सुबह कुछ बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी के 19 लाख रुपए लूट लिए।

खबरों के अनुसार गाजियाबाद के रेलवे रोड पर सोमवार सुबह संजय ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी संदीप गोयल से रास्ते में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर 19 लाख रुपए लूट लिए।

संदीप कंपनी के पैसे जमा कराने के लिए बैंक ऑफ बड़ोदा जा रहा था कि रेलवे रोड पर पहुंचकर उसे कुछ बदमाशों ने घेर लिया और फायर‌िंग करके उसका पैसों से भरा बैग लूट ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें