फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट दिखाने के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी में मुस्तफाबाद कालोनी की एक महिला ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि शनिवार रात वह भूखंड के पैसे देने खुशहाल पार्क कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर गई थी। प्रॉपर्टी डीलरों ने दूसरा भूखंड दिखाने के बहाने उसे कार में बैठा लिया और गैंगरेप कर रात 11 बजे ट्रॉनिका सिटी के सामने एक धार्मिक स्थल के पास फेंककर फरार हो गए।

पीड़िता ने एक राहगीर की मदद से सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता ने तीन आरोपियों और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

साथ में था डेढ़ साल का बेटा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने खुशहाल पार्क कॉलोनी में 50 वर्ग गज का भूखंड खरीदा था, जिसकी एवज में वह तीन लाख रुपये का भुगतान कर चुकी हैं।

शनिवार रात 8.30 बजे वह अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ 50 हजार रुपये देने के  लिए प्रॉपर्टी डीलर के खुशहाल पार्क कॉलोनी स्थित ऑफिस पर गई थीं। वहां प्रॉपर्टी डीलरों ने उसे दूसरा भूखंड देने को कहा।

आरोप है कि भूखंड दिखाने के बहाने तीनों प्रॉपर्टी डीलरों ने उसे सफेद रंग की कार में बैठा लिया तथा उसके बेटे को उनके दो साथी बाइक पर लेकर पीछे-पीछे चल दिए। करीब दो घंटे तक वे कार को इधर-उधर घूमाते रहे।
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ शिकायत

आरोपी उसे रात दस बजे ट्रॉनिका सिटी के सामने शंकर-हनुमानजी की मूर्ति के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा रात में 11 बजे कार से नीचे फेंककर फरार हो गए।

एक राहगीर की मदद से उसने सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता ने आरोपी राशिद, गुलशन, शाकिर पर दुष्कर्म तथा उनके साथी शकील एवं एक अज्ञात पर इस कृत्य में सहयोग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें