फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की स्कूटी छीन ले गए बदमाश

Tue, 13 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
दुर्गा बिल्डर से बकाया राश‌ि की वसूली कर घर लौट रहे दिलीप पटेल की स्कूटी तीन बदमाश छीन ले गए। ‌द‌िल्ली के करोल बाग निवासी पीड़ित की शिकायत पर सराय ख्वाजा पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिलीप पटेल के मुताबिक वह रविवार को सौरभ विहार स्थित अपनी ससुराल आए थे। वहां से अपने दोस्त शमसू और बबलू को लेकर दुर्गा बिल्डर में एक देनदार के यहां आए थे। दुर्गा बिल्डर के यहां से लौटते समय दिलीप जैतपुर रोड पर इस्माइलपुर शराब ठेके के पास लघुशंका करने के लिए रुके।

आरोप है कि वह लघुशंका कर रहे थे इस दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और शमसू व बबलू से उनकी स्कूटी छीन कर ले गए। मामले की जांच कर रहे सराय ख्वाजा थाने के एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर स्कूटी और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें