कस्बा तावड़ू-बावला बाईपास सोहना-रेवाड़ी पर हाईवा डंपर की चपेट में आने के कारण एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना के बाद वाहन चालक अपने वाहन को घटना स्थल पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव व वाहनों को कब्जें में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शैकुल पुत्र रज्जू जाति मियां वार्ड नंबर 9 पटेल नगर पाघा थाना तावडू बावला बाईपास पर फल की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बुधवार सुबह हर रोज की भांति शैकुल बावला चौक पर रेहड़ी लगाकर खड़ा हुआ था। उसी दौरान बावला सड़क से बच्चों को लेकर आ रहीं स्वामी विवेकांनद निजी स्कूल की बस अचानक मुय सड़क पर आ गई।
जिसे बचाने के चक्कर में पटरी के साथ खड़े शैकुल को ड़पर के अज्ञात चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में शैकुल की घटना स्थल पर दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक व हाईवा डंपर के अज्ञात चालक घटना स्थल पर अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए।
प्रत्याक्षदर्शी हामिद, जुबैर आदि लोगों ने बताया की घटना के बाद स्कूल बस में बैठे छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। डर व भय के चलते बच्चें इधर उधर घरों की और भागने लगे। उन्होंने बताया की हादसा इतना दर्दनाक था की मृतक युवक का शरीर बुरी तरह कुचल गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात चालकों की तलाश शुरू कर दी है और शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।