बाइक पर जा रहे व्यक्ति को रुकवाकर हथियार के बल पर दो युवकों ने बाइक छीन ली। इसकी शिकायत उसने बजघेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार छावला दिल्ली निवासी मनोज कुमार पालम विहार स्थित डीपीएसजी स्कूल में बस चालक है।
ड्यूटी खत्म करके देर शाम वह अपनी बाइक से दिल्ली जा रहा था। बजघेड़ा नाला पार कर जब वह मंदिर के पास पहुंचा तो उसे एक युवक ने हाथ देकर रोक लिया। उसके रूकते ही झडिय़ों में छिपा दूसरा युवक बाहर निकल आया जिसके हाथ में हथियार था।
उसने उससे रुपये मांगे, लेकिन रुपये न होने के चलते उन्होंने उससे बाइक छीन ली और फरार हो गए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।