फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स गर्ल की मौत, प्रेमी संग पत्नी की तरह रहती थी युवती

Wed, 22 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
मृतक युवती और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजीव नगर कॉलोनी में रहने वाली एक सेल्स गर्ल की मंगलवार की रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिता के बयान पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को राजीव नगर कॉलोनी में एक कमरे में पुलिस को पंखे से लटकी हुई युवती की लाश मिली। मरने वाली युवती की पहचान खुशबू (24) के रूप में हुई।

जो कि सेक्टर 14 स्थित एक कपड़े की दुकान पर सेल्स गर्ल के रूप में काम करती थी। उसके साथ कमरे में रहने वाला प्रेमी यूपी के जिला कौशांबी के गांव मीरपुर का रहने वाला दीपेंद्र उर्फ छोटू सदर बाजार में एक किताब की दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को मामले की सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने यूपी के इलाहाबाद जिले में गयासुद्दीनपुर गांव के रहने वाले मृतका के पिता लालजी के बयान पर प्रेमी दीपेंद्र के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम, सबूत नष्ट करने व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि दीपेंद्र के खिलाफ खुशबू के पिता के बयान पर इलाहाबाद के सिविल लाइन थाने में बहला-फुसला कर भगाने का मामला पूर्व में दर्ज कराया गया है।

एसीपी हवा सिंह के अनुसार, इसी वर्ष जनवरी माह से दोनों यहां पर कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे। आस-पास के लोगों का यह कहना है कि दोनों की शादी हो चुकी थी। वह पति-पत्नी की तरह रहते थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें