फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
saint - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले बाबा को सेक्टर-40 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गहने भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-40 थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक्यूप्रेशर, तंत्र-मंत्र, आयुर्वेद व योग शक्ति के जरिए इलाज करने वाले एक बाबा ने उनसे लाखों रुपये के गहने व नकदी ठग ली है।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को राम दरबार, हनुमान वाटिका, रामलीला ग्राउंड नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान ओम बिंदुदास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन सोने की अंगुठियां व एक सोने का सिक्का बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें