फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने दबोचा तत्काल टिकट का दलाल

Wed, 10 Feb 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ की टीम ने मंगलवार शाम मालीवाड़ा से तत्काल टिकट की दलाली करने वाले एक दलाल को छापामार कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरपीएफ ने दलाल के पास 25 हजार रुपये की कीमत के 16 टिकट 9 और 10 फरवरी के बरामद किए हैं। साथ ही कंप्यूटर प्रिंटर आदि सामान जब्त किया गया है। दलाल पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

रेल मंत्रालय की ओर से तत्काल टिकट की दलाली रोकने के तमाम दावे फेल होते जा रहे हैं। मंगलवार शाम आरपीएफ ने दलाल महेश चंद निवासी मालीवाड़ा को 25 हजार रुपये के 16 तत्काल टिकट के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसके पास से आरपीएफ इलाहाबाद, लखनऊ, बिहार, कानपुर, मुगलसराय अन्य कई जगह के टिकट बरामद हुए है। आरपीएफ प्रभारी आर के कनौजिया ने बताया कि आईआरसीटीसी पर एक आईडी पर दो टिकट बनाने का नियम है।

मालीवाडा निवासी महेश चंद एक आईआरसीटीसी की ओर से एक वैध आईडी की आड़ में 10 से 15 फर्जी आईडी बनाकर उनसे तत्काल टिकट निकालकर 250 से 500 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था।

इसके पास से 16 टिकट स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी के करीब 25000 रुपये कीमत के बरामद किए गए हैं। साथ ही कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान जब्त कर 143 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में अन्य कई लोगों के जुडे़ होने की जांच की जा रही है।

ट्रेनें कैंसल होने पर था सक्रिय
कोहरे के कारण रद्द चल रही ट्रेनों में मारामारी का फायदा दलाल उठा रहे हैं। ये दलाल अलग अलग जगह के तत्काल टिकट बनाकर 250 से 500 रुपये अतिरिक्त लेकर यात्रियों को देते थे। ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्री मजबूरन इन दलालों से टिकट लेते हैं।
विज्ञापन


रेलवे के तमाम दावे फेल
दावों के बावजूद तत्काल टिकट के दलालों से रेलवे पार नहीं पा सका।  कई बार टिकट लेने के नियम में तमाम तरह के बदलाव किए गए। लेकिन दलालों ने रास्ता ढूंढ निकाला।

रेलवे ने हाल ही में तत्काल टिकट के समय में बदलाव किया था। सुबह 10 बजे स्लीपर क्लास और 11 बजे एसी क्लास के लिए किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें