फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद फ्लाईओवर से कूदे बदमाश, टूटी टांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में सास-दामाद को लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस को देख बारापुला फ्लाईओवर से नीचे कूद गए। पुलिस ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया था।
विज्ञापन


फ्लाई ओवर से कूदने से दोनों बदमाशों की टांगें टूट गईं। बावजूद इसके एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बदमाश स्पीड ब्रेकर का फायदा उठाकर लूटपाट करते थे।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार संगम विहार में रहने वाला नरेश कुमार अपनी सास के साथ रविवार देर रात करीब एक बजे गाजीपुर फूल मंडी से फूल लेने जा रहा था। जब वह बारापुला फ्लाईओवर से नीचे उतरा तो स्पीड ब्रेकर होने के कारण उसकी बाइक की रफ्तार कम हो गई। उसी समय दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्‍पीड ब्रेकर के पास करते थे लूटपाट

बदमाशों ने हथियारों के बल पर सास-दामाद से 1300 रुपये, ज्वेलरी व अन्य सामान लूट लिया। उसी समय सनलाइट कॉलोनी थाना प्रभारी ओपी लेखवाल और सराय काले खां चौकी प्रभारी ललित कुमार गश्त करते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाश बारापुला फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ गए।

पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को आते देख दोनों बदमाश फ्लाईओवर से नीचे कूद गए। एक बदमाश तो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया, जबकि दूसरे बदमाश अनूप (27) को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। उसके पैर में फ्रैक्चर है।

एसआई ललित कुमार की देखरेख में एसआई विजेंद्र और हवलदार विपिन की टीम ने अनूप से पूछताछ के बाद उसके साथी विक्की कुमार मल्होत्रा उर्फ हेमंत (28) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। फ़्लाईओवर से कूदने से विक्की के पैर में भी फ्रैक्चर आया है।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि वे बारापुला फ्लाईओवर के स्पीड ब्रेकर के पास इसलिए लूटपाट करते थे कि क्योंकि स्पीड ब्रेकर से वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है। लूटपाट वाली जगह पर अंधेरा भी रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें