फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर मिलेगी बदमाशों की कुंडली, जल्द होगी ऐप की लॉचिंग

Thu, 12 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिमिनल मोबाइल ऐप
विज्ञापन
अपराधियों का डाटाबेस तैयार कर उसे ऑनलाइन करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस जल्द ही एक मोबाइल ऐप्लीकेशन (क्राइम क्रिमिनल एंड डाटाबेस ऐप) लांच करने जा रही है।  इस ऐप की मदद से क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े अपराधियों की कुंडली कंप्यूटर और मोबाइल पर आसानी से देखी जा सकेगी।
विज्ञापन


इसमें चौकी और कोतवालीवार बदमाशों का नाम, पता, पहचान और उनके आपराधिक इतिहास का पूरा ब्योरा देखने को मिलेगा। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि अपराधियों का समय-समय पर वेरिफिकेशन करने के साथ उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए डाटाबेस तैयार करने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें उनका पूरा ब्योरा रहेगा।

अपराधियों की प्रकृति के आधार पर उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा, जिससे उन पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसकी तलाश भी डाटाबेस के माध्यम से की जा सकेगी। ऐसे में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।  माह के अंतिम सप्ताह में इसे शुरुआत करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या हैं डाटाबेस तैयार करने के फायदे

क्राइम
एसपी देहात ने बताया कि डाटाबेस तैयार होने से पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव आएगा। अपराधियों का रिकॉर्ड निकालने के लिए समय बर्बाद नही करना होगा। किसी भी समय अपराधी का आपराधिक इतिहास फोटो के साथ देखा जा सकेगा। इसके अलावा चेकिंग के दौरान बदमाशों को पहचानने में मदद मिलेगी।

सूरजपुर कोतवाली बनेगा डोजियर सेंटर
अपराधियों के डाटाबेस को सुरक्षित रखने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली को डोजियर सेंटर (डाटाबेस सेंटर) बनाया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर जिला सत्र न्यायालय में पेशी पर आने वाले अपराधियों को पहले कोतवाली में लाया जाएगा।

वहां उनकी फोटो लेने के साथ-साथ पुराना और वर्तमान आपराधिक रिकॉर्ड लेकर कंप्यूटर में अपलोड किया जाएगा। जिसके बाद बदमाशों का यह डाटाबेस किसी भी समय ऑनलाइन देखा जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें