फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की बहादुरी से दबोचा गया लुटेरा

Fri, 08 Aug 2014 01:55 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीसी में बाइकर्स ने जल निगम ठेकेदार इदरीस से 90 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। जनता की बहादुरी और पुलिस सतर्कता से एक बदमाश बाइक समेत मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बैग में जरूरी कागजात और एटीएम कार्ड भी थे।
विज्ञापन


इदरीस ने बताया कि वे मुजफ्फरनगर खालापार का रहने वाले हैं। गाजियाबाद जल निगम में ठेकेदारी करते हैं। बुधवार दोपहर उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की आरडीसी शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे।

40 हजार रुपये उनके बैग में पहले से थे। बैंक से थोड़ी दूर आगे वे तिराहे पर पहुंचे ही थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और बैग लूटकर भागने लगे। शोर मचाने पर लोग जमा हो गए और पीसीआर भी वहां आ गई।
विज्ञापन


एक कार सवार ने बदमाशों की बाइक के आगे कार लगा दी। अचानक कार सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बदमाश सड़क पर गिर गए। एक बदमाश थैला लेकर वहां से भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके पास से दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एसओ उमेद यादव ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश राजू है, जबकि भागने वाला कल्लू।

दोनों कानपुर केकल्याणपुर के रहने वाले हैं। यहां मैनापुर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे और झपटमारी करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें