फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड घुमाने के लिए कर रहे थे लूटपाट, लूटी स्कोडा कार हरियाणा में भागते हुए छोड़ी 

Wed, 10 Aug 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड घुमाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान जोरावर उर्फ मोनू उर्फ मोनू गंजा (21), अविंदर उर्फ लब्बू (23) और संतोष उर्फ बंगाली (25) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने गर्लफ्रेंड घुमाने के लिए माल से लदे एक ट्रक को लूटने की योजना बनाई। 

इसके लिए उन्होंने स्कूटी, बाइक व मारुति 800 कार चुराने के अलावा एक स्कोडा कार भी लूटी थी। लेकिन वे ट्रक नहीं लूट पाए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 27 जुलाई को उनकी टीम को सूचना मिली कि वाहन चोरों और कार लुटेरों का गैंग पुरानी पुलिस चौकी, बुद्ध विहार के पास आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के बाद ट्रक लूट की बना रहे थे योजना

पु‌लिस - फोटो : file photo
सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को एक स्कूटी के साथ दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि स्कूटी को विजय विहार इलाके से चुराया गया था। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी गौरव के साथ मिलकर सामान से लदे ट्रक को लूटने की योजना बना रहे थे। इसके लिए इन लोगों ने पहले स्कूटी व बाइक चोरी की। 

लेकिन जब इन्हें लगा कि दोपहिया वाहन से वारदात को अंजाम नहीं दे सकते हैं, तो पहले उन्होंने एक मारुति-800 चोरी की। लेकिन उसका पिकअप कम था। इसके लिए एक हाई-पिकअप कार की जरूरत थी। 

इन लोगों ने डीसी चौक प्रशांत विहार से हथियारों के बल पर स्कोडा कार लूट ली। बाद में ये ट्रक लूट के लिए खरखौदा-रोहतक हाइवे पर निकल गए लेकिन, पीपली, हरियाणा के पास से पुलिस की टीम ने इनका पीछा शुरू कर दिया। 

आरोपी रास्ते में अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। पकड़े जाने तक आरोपी ट्रक लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें