फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी का खौफ : चिरोडी मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद

Thu, 19 Jun 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिरोडी मंडी के व्यापारी बदमाशों के खौफ में जी रहे हैं। पुलिस से बेखौफ बदमाश खुलेआम व्यापारियों से रंगदारी मांग ही रहे हैं। दहशत का आलम यह है कि व्यापारी न तो बदमाशों के नाम बताने को तैयार हैं और न ही उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार से व्यापारियों ने मंडी अनिश्तिकाल के लिए बंद कर दी है तथा आसपास के गांवों के मोअजिज लोगों की पंचायत बुलाकर बदमाशों के आतंक से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई।

व्यापारियों ने कहा है अगर उन्हें बदमाशों से मुक्ति नही मिली तो वे परिवार के साथ पलायन कर जाएंगे। चर्चा है कि बृहस्पतिवार को मंडी में दोबारा पंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश चिरोडी मंडी पहुंचे तथा एक किराना व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर कान पर मोबाइल लगा दिया। फोन करने वाले धमकी दी कि या तो दस लाख रुपये एक बार देकर जान बचा लो, या फिर 15 हजार रुपये महीना चुपचाप देते रहो।

आनाकानी की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पिछले दस दिनों के दौरान चिरोड़ी मंडी के 10 से ज्यादा व्यापारियों के साथ रंगदारी मांगने की घटना सामने आ चुकी है।

परेशान चिरोडी मंडी के व्यापारियों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। सुबह 11 बजे व्यापारियों ने मंडी अनिश्चितकाल के बंद कर दी। दोपहर एक बजे व्यापारियों ने चिरोडी, गनौली, सिरोली, डगरपुर आदि गांवाें के मोअजिज और असरदार लोगों की पंचायत बुलाई।

पंचायत के सामने व्यापारियों ने दुखड़ा सुनाया। व्यापारियों का कहना था कि अगर वह बदमाशों को रंगदारी देंगे तो अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। व्यापारियों ने कहा अगर उन्हें बदमाशों से मुक्ति नही मिली तो वे परिवार सहित यहां से पलायन कर जाएंगे। पंचायत में उपस्थित लोगों ने व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को मंडी में दोबारा पंचायत बुलाई जाएगी। दहशत के कारण कोई भी व्यापारी अपना और बदमाशाें का नाम बताने को तैयार नही है। अभी तक किसी भी व्यापारी ने रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस से नही की है।

पंचायत में चिरोडी के प्रधान उधम सिंह, पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह, डगरपुर गांव के लीलु प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य वीरपाल, गनौली प्रधान हातम सिंह, सिरोली प्रधान सत्ते फौजी, मेवला के पूर्व प्रधान महेश आदि थे।

एक व्यापारी के साथ कहासुनी और धमकी की बात सामने आई है। मैं खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर गया था। व्यापारी आपस में समझौता करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समझौता नहीं होता तो वे पुलिस से शिकायत करेंगे। अभी व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की बात गलत है। एहतियातन चिरोड़ी मंडी में पुलिस पिकेट लगा दी गई है। - गोरखनाथ यादव, एसएचओ लोनी

दरोगा को भी पिस्टल लगाकर धमकाया
सूत्रों की माने तो बदमाशाें ने चिरोडी चौकी के दरोगा को भी चौकी में ही पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

कई व्यापारियों से वसूली जा रही है रंगदारी
चिरोडी मंडी के कुछ व्यापारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि कई व्यापारी दहशत के कारण बदमाशों को गुपचुप रंगदारी दे रहे हैं। वे दहशत में हैं, इसलिए शिकायत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें