फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहमांगा किराया न मिलने पर रिक्शा चालक ने की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मंडावली इलाके में किराए के महज एक सौ रुपये नहीं देने पर एक रिक्शा चालक ने युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी जब युवक की पिटाई कर रहा था, दो पुलिसकर्मी वहां गश्त कर रहे थे। युवक को पीटते देख दोनों मौके पर पहुंचे और आरोपी रिक्शा चालक को दबोच लिया। वह बरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन


जख्मी युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंडावली थाना पुलिस ने सिपाही के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रिक्शा चालक को दबोच लिया है।

पुलिस के मुताबिक मूलत: बिहार के वैशाली निवासी सन्नी (18) अपनी मां गुड़िया(40) के साथ विनोद नगर में रहता था। सन्नी मंडावली स्थित सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


बीते रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे सन्नी हसनपुर डिपो से रिक्शा पर बैठकर आ रहा था। श्रीराम चौक पर उसने रिक्शा रूकवाया। किराए पूछने पर रिक्शा चालक ने उसे सौ रुपये देने के लिए कहा।

डंडा निकालकर सिर पर ‌किया वार

इस बात को लेकर सन्नी और रिक्शा चालक के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए रिक्शा चालक ने रिक्शा से दिया। जिससे उसका सिर फट गया और सन्नी नीचे गिर गया। बावजूद रिक्शा चालक उसपर डंडा से वार करता रहा।

कुछ दूर पर गश्त कर रहा मंडावली थाना का सिपाही मलकीत सिंह और नरेश ने युवक को पीटता देख वहां पहुंचा और रिक्शा चालक को दबोच लिया। एक सिपाही जख्मी सन्नी को उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी रिक्शा चालक की पहचान मूलत: रामपुरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी पवन(31) के रूप में हुई। मंडावली थाना पुलिस ने मलकीत के बयान पर पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कहीं ये प्लान मर्डर तो नहीं?

मंडावली में तैनात सिपाही मलकीत के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। जिसमें मलकीत ने बताया है कि घटना के दौरान उसने एक व्यक्ति को रिक्शा चालक की पिटाई करते हुए देखा। मौके पर पहुंचने के बाद उसने आरोपी को दबोच लिया और रिक्शा चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

वहीं पीड़ित सन्नी के पिता शशि ने बताया कि उसका बेटा रिक्शा चालक नहीं है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने प्रथम सूचना रिपोर्ट में किसी प्रकार कोई गलती होने से इंकार कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि किराए पर कहासुनी होने के बाद सन्नी रिक्शा छीनकर भागने लगा। पवन उसके पीछे भागा और रिक्शा के पीछे रखे डंडा को निकालकर सन्नी के सिर पर मार दिया। जिसे देखकर सिपाही मलकीत को लगा कि युवक रिक्शा चालक की पिटाई कर रहा है।

सन्नी बच्चों को देता था कराटे की ट्रेनिंग
सन्नी के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सन्नी कराटे का जानकार था और एक रिक्शा चालक उसकी हत्या नहीं कर सकता है। सन्नी के पिता ने बताया कि सन्नी विनोद नगर इलाके में बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग देता था और एक अकेला व्यक्ति उसकी हत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका कुछ लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें