फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद परचून व्यापारी की हत्या, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
हत्या पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खटाना गांव के नजदीक मंगलवार शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे परचून व्यापारी की नगदी लूटने के बाद हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चेहरे पर ईंट से हमलाकर उसकी पहचान मिटाने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


सीओ दादरी पीयूष कुमार ने बताया कि व्यापारी द्वारा पहचान लेने के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या की और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 घटना से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह  दादरी-जारचा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने परिजनों की आर्थिक मदद की मांग की। एसडीएम ने मदद दिलाने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। 
विज्ञापन


पुलिस के बताया कि गांव खटाना निवासी रामचंद्र (65) नजदीक के गांव शाहपुर में परचून की दुकान चलाते थे।  दुकान से वे पैदल ही आते-जाते थे। मंगलवार शाम वे दुकान बंद कर लौट रहे थे। 

इस दौरान दादूपुर मोड़ के नजदीक पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनसे नगदी लूट ली। बताया गया है कि व्यापारी के पास करीब 40000 रुपये थे। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने ईंटों से प्रहार कर रामचंद्र की हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। 

देर रात्रि तक जब रामचंद्र घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। मोबाइल भी बंद मिला। बुधवार सुबह तलाश करने के दौरान व्यापारी का शव सड़क किनारे मिला। सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता पीतांबर शर्मा और भाजपा नेता श्रीचंद शर्मा समेत सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। 

उन्होंने दादरी-जारचा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव उठाने से मना कर दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम दादरी अमित कुमार वहां पहुंचे।

उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए शव पुलिस के सुपुर्द किया। एसडीएम दादरी ने बताया कि पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा व मंडी समिति से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें