फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर से कुकर्म करने वालों के कमरे से संदिग्ध वस्तुओं संग बरामद हुआ धार्मिक साहित्य 

Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किशोर से कुकर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शकरपुर इलाके में किशोर साथ हैवानियत करने वाले आरोपी युवकों के कमरे से काफी संदिग्ध वस्तुओं के साथ धार्मिक साहित्य भी बरामद हुआ। कमरे से मिली किताबों में गीता, कुरान के अलावा मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नायक की पुस्तकें भी बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कमरे से अलग-अलग नामों के आई कार्ड व आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। सोमवार को किशोर के साथ हुई बर्बरता को देखकर लोगों ने हंगामा किया। एक एनजीओ और पड़ोसी आरोपी के कमरे पर पहुंचे। 

पड़ोसियों की मानें तो पिछले कई महीनों से आरोपी युवक सुशील कुमार नामक शख्स के मकान में तीसरी मंजिल पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि मकान मालिक भी युवकों के बारे में जानकारी देने से बचता रहा। उसके बाद वह भी गायब हो गया है। स्वतंत्रता दिवस करीब है, ऐसे में संदिग्ध युवकों की मौजूदगी ने लोगों को भयभीत कर दिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना से गस्साए परिजनों ने विकास मार्ग पर लगाया जाम

लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
शकरपुर मामले में घटना के विरोध में परिजनों और पड़ोसियों ने विकास मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों को पता चला था कि रविवार रात को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया था।

इससे नाराज परिजन लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने शुरू से लेकर अब तक पूरे मामले में जमकर लापरवाही बरती है। 

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें