विरोध करने पर पहले तो उसकी खूब पिटाई की और बाद में उसके शरीर पर चाकू से 15 वार कर उसे घायल कर दिया। चाकू के 8 कंधे, दो पीठ, दो हाथ और तीन छाती पर वार किए गए। इसके बाद पास में ही पानी के गड्ढे में मोहित को डुबोकर मारने का प्रयास किया। सेल्समैन को मृत समझ कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीजीआई के चिकित्सकों ने बताया कि मोहित की हालत नाजुक है उसका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने भी दर्ज किए सेल्समैन के बयान
पुलिस के अनुसार घायल सेल्समैन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पीड़ित ने दो युवकों पर लूटपाट और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
मामले को लेकर आज एसपी से मिलेंगे परिजन
मोहित के पिता सुरेंद्र का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसपी राहुल शर्मा से मिलेंगे। डीएसपी से भी मामले की शिकायत की गई।
भाई मुझे माफ कर दो, मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है
पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह काफी देर तक आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा। कहा कि उसने उनका क्या बिगाड़ा है मगर आरोपी नहीं माने और गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से वार और पिटाई करते रहे।