उसे क्या पता था कि शराब पीने से मना करने पर उसे ऐसी सजा मिलेगी। ऐसी मुसीबत उसके पीछे लगी थी जिससे उसकी जान पर बन आई...
डेमो पिक
नई दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शराब पीने से इंकार करने पर एक युवक के पेट में गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने के बाद पीड़ित नौशाद (28) ने घायल होने के बाद खुद ही पीसीआर कॉल की। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस की पूछताछ में नौशाद ने अपने जानकार दिलशाद व अन्यों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। नौशाद ने बताया है कि दिलशाद उस पर शराब पीने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे गोली मार दी गई। पुलिस नौशाद से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक नौशाद परिवार के साथ कच्ची खजूरी मं रहता है। यह प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार देर रात को उसका जानकार दिलशाद बातचीत के बहाने उसे बुलाकर पांचवे पुश्ते न्यू उस्मानपुर ले आया।
demo pic
यहां दोनों एक अन्य युवक के साथ बैठकर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान दिलशाद नौशाद से शराब पीने के लिए कहने लगा। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान दिलशाद ने पांच-छह युवकों को बुला लिया।
एक युवक ने नौशाद के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल होने के बाद खुद ही किसी तरह नौशाद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
- वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार
- पीड़ित ने घायल होने के बाद खुद ही पीसीआर कॉल कर मांगी मदद
- पीसीआर कर्मियों ने युवक को कराया जीटीबी अस्पताल में भर्ती
- वारदात में पीड़ित का एक जानकार युवक भी शामिल, पुलिस को आशंका आपसी रंजिश की वजह से मारी गई गोली