फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर को थाने में बंधक बनाकर उगाही

Sat, 05 Jul 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के महेंद्र पार्क थाने में प्रॉपर्टी डीलर को बंधक बनाकर लाखों की उगाही करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर विजिलेंस विभाग ने महेंद्र पार्क थाने में तैनात आरोपी सब इंस्पेक्टर हेमंत व अनूप और कांस्टेबल लोकेश के खिलाफ षड्यंत्र के तहत बंधक बनाकर उगाही करने व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके निलंबित कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत विहार निवासी प्रॉपर्टी डीलिंग ईश्वर सिंह ने पुलिस के विजिलेंस विभाग में 11 मार्च को शिकायत दी। उसने आरोप लगाया कि हेमंत, अनूप व लोकेश ने उसे दो दिनों तक थाने में बंधक बनाकर रखा और हत्या के मामले में फंसाने की बात कहकर पांच लाख की उगाही कर ली।
विज्ञापन


परिचित राजू ने उसे रामगढ़ में प्रॉपर्टी बेचने की बात कही। उसने प्रॉपर्टी के कागजात की फोटो कॉपी दी, जो राम गोपाल सिसौदिया के नाम पर बना था। प्रॉपर्टी देखने के दौरान ईश्वर की स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर केएल लांबा से बात हुई।

21 जनवरी को प्रॉपर्टी संबंधित बात करने के लिए लांबा ने अपने ऑफिस बुलाया। अगले दिन ईश्वर उसके ऑफिस पहुंचा, जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने प्रॉपर्टी की मूल कॉपी दिखाने के लिए कहा। मूल कॉपी नहीं होने की बात कहने पर वहां मौजूद तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रॉपर्टी को लेकर पांच दिन पहले हत्या हो चुकी है। हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार करने की बात कही और महेंद्र पार्क थाने लेकर आ गए। यहां उसे दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और दस लाख रुपये देने के बाद ही छोड़ने की बात कही। किसी तरह से पांच लाख में सौदा तय होने के बाद उसे छोड़ा गया। विजिलेंस विभाग ने शिकायत संज्ञान लेते हुए 26 जून को तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें