फरीदाबाद थाना कोतवाली में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ होटल में दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की भूड़ कॉलोनी में रहने वाली रीता (काल्पनिक नाम) ने शनिवार को कोतवाली थाने में शिकायत दी है।
रीता के अनुसार उसके साथ चावला कॉलोनी निवासी रामकेश ने एक होटल में खाना खिलाने के नाम पर दुष्कर्म किया है। दरअसल, रीता बुलंदशहर की रहने वाली हैं और शातिरपने से अनजान हैं। वह यहां अपनी ननद के बेटे की तलाश में आईं थी।