आरोप है कि इसी गेस्ट हाउस में युवक ने प्रोफेसर के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने अपने मोबाइल फोन से महिला प्रोफेसर की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।
महिला प्रोफेसर का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वह फिलहाल अमेरिका लौट चुका है। मामले में अब महिला प्रोफेसर ने अपने दोस्त शुभम वर्मा के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-20 में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।