पड़ोसी के घर में गिरे हुए कपड़े उठाने गई पांच साल की मासूम बच्ची को 22 वर्षीय युवक ने हवस का शिकार बना डाला। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने मां को सारी बात बताई। महिला पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के मुताबिक बृहस्पतिवार को उसने घर के सदस्यों के कपड़े धोकर सुखाने के लिए छत पर डाले थे। हवा के झोंके से कुछ कपड़े पड़ोसी के घर में गिर गए।
शाम करीब साढ़े छह बजे उसने अपनी पांच साल की बेटी को पड़ोसी के यहां से कपड़े उठाकर लाने को भेजा। पड़ोसी के घर में किराए पर रहने वाला भोला नाम का युवक बच्ची को पकड़ कर अपने कमरे में ले गया।
रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने मां को सारी बात बताई। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी भोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।