फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी : नाबालिग को पिता ने बनाया हवस का शिकार

Mon, 27 Feb 2017 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
15 वर्षीय किशोरी को उसके पिता ने ही हवस का शिकार बना डाला। बेटी ने शिकायत की तो मां ने बदनामी और बेघर किए जाने का डर दिखा उसे ही चुप रहने की हिदायत दे डाली।
विज्ञापन


एक रात पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया तो सुबह वह अपनी बुआ के यहां दिल्ली भाग गई। नई जगह पर रास्ता भटक कर एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता के पास पहुंची। आश्रय देने वाली महिला को किशोरी ने आपबीती सुनाई तो उसने पिता के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज कराया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के मुताबिक करीब एक साल पहले उसकी मां काम पर गई थी और वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं

RAPE
इस दौरान पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता ने धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा, इस डर से किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई।

किशोरी के मुताबिक इसके बाद पिता ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। यह बात उसने अपनी मां से बताई लेकिन उसने पिता को समझाने की बात कह बदनामी और घर से निकाल दिए जाने का भय दिखा पीड़िता को चुप रहने को कहा।

पीड़िता के मुताबिक पिता की हरकतों से तंग आकर वह 10 जनवरी को तुगलकाबाद में रहने वाली सहेली के घर चली गई। वहां 15-20 दिन रही तो सहेली के परिजनों ने सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया।

एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है, एफआईआर मिली है, जांच कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जाएगा।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें