फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बच्ची को अगवा कर रेप, लहूलुहान हालत में बेहोश मिली मासूम

Sun, 07 Aug 2016 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव में परिजनों के साथ घर के बाहर सो रही पांच वर्षीय दलित बच्ची को आधी रात अगवा कर दरिंदों ने रेप कर दिया। बच्ची गांव के पास ट्यूबवेल पर लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी मिली।
विज्ञापन


उसे मेरठ मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है। इस दरिंदगी से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह एनएच-24 पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को आर्थिक मदद व 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए तो हाईवे पर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया। 

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी दलित परिवार छोटा मोटा काम कर गुजर बसर करता है। शुक्रवार रात बच्ची अपने चार अन्य भाई बहनों व माता पिता के साथ घर के बाहर सो रही थी।
विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में बेहोश मिली बच्ची

- फोटो : अमर उजाला
आधी रात के आसपास बारिश होने लगी तो परिजनों की नींद खुली तो मासूम गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बच्ची की तलाश शुरू की। 

इस दरम्यान ग्रामीण गांव के बाहर स्थित एक ट्यूबवेल पर पहुंचे तो मासूम लहूलुहान और अर्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी थी। परिजन व ग्रामीण मासूम को लेकर पिलखुवा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।

उधर, वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार सुबह एनएच- 24 पर पिलखुवा में जाम लगा दिया। बरसात के बावजूद भारी संख्या में महिला व पुरुष सड़क पर डटे रहे। 
विज्ञापन

जाम से बिलबिलाए यात्री

- फोटो : अमर उजाला
इसके  चलते हाईवे पर दोनों ओर भारी जाम लग गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव, सीओ शैलेंद्र राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के अलावा बच्ची का इलाज भी निशुल्क कराने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।

करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया। अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव का कहना है कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आशंका है कि परिचित ही इस वारदात में शामिल है। 

दलित बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-24 पर जाम लगा दिया। इसके चलते वाहन चालक परेशान रहे। लगभग एक घंटे तक लोगों ने हाईवे जाम रखा, जिससे सड़क के दोनों कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

आफिस और स्कूल कालेज जाने वाले लोग व छात्र बारिश में भीगते हुए जाम खुलने का इंतजार करते रहे। आश्वासन के बाद जाम खुलने के बावजूद काफी देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें