फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट का लालच देकर नौ वर्ष की मासूम से कक्षा दस के छात्र ने की हैवानियत

Tue, 21 Feb 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : daily mail
विज्ञापन
सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाली एक नौ साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दसवीं कक्षा के छात्र (14) ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची (9) इलाके के ही एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह बच्ची को पड़ोस की एक दुकान से कुछ सामान लेने के लिए भेजा था, जहां से आरोपी छात्र उसे चॉकलेट देने का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने साथ एक खाली मकान में ले गया।

वहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। घटना के बाद बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची के परिजन स्थानीय लोगों के साथ उक्त मकान में पहुंचे और आरोपी छात्र को धर दबोचा।
विज्ञापन


लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सिहानी गेट थाने के एसएसआई दानवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ  रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है। उधर, छात्र खुद को बेकसूर बता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें