फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है: 60 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को नहीं छोड़ा

Sun, 25 Dec 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
वहशीपन की हद होती है। एक साठ साल के आदमी को दस वर्ष की मासूम को हवस का शिकार बनाते शर्म नहीं आई। ताज्जुब ये है कि आरोपी बुजुर्ग एक ऑटो चालक है और इस वारदात को अंजाम बच्ची को अपने ऑटो में खींचकर दिया। 
विज्ञापन


मामला गीता कॉलोनी का है। बुरी स्थिति में जब बच्ची घर पहुंची तो मां उसे देखकर स्तब्‍ध रह गई। मां ने इसकी शिकायत गीता कॉलोनी थाने में की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ गीता कालोनी इलाके में रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर वह किसी काम से काली माता मंदिर के पास से गुजर रही थी। 
विज्ञापन

तीन माह से उसके साथ आते-जाते समय छेड़छाड़ कर रहा था

rape
रास्ते में लक्ष्मी (60) अपने ऑटो में बैठा था। आरोप है कि लक्ष्मी ने जबरन मासूम को अपने ऑटो में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 

मासूम ने बताया कि आरोपी पिछले तीन माह से उसके साथ आते-जाते समय छेड़छाड़ कर रहा था। अक्तूबर माह में आरोपी ने एक बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।

बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे छोड़कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इस बात को कबूला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें