फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता को पूर्व केंद्रीय मंत्री से जान का खतरा, होगी पूछताछ 

Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी जान को खतरा बताया है। महिला का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सोमवार शाम अशोक प्रधान और पति आशीष जिंदल ने उसे धमकाया।
विज्ञापन


 एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष से पूछताछ की जाएगी। उधर, अशोक प्रधान ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। 

मॉडल टाउन, दिल्ली निवासी रीना (24) (परिवर्तित नाम) की शादी दो वर्ष पूर्व सेक्टर-33 निवासी उद्योगपति आशीष जिंदल से हुई। शादी कराने में वर पक्ष के नजदीकी पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान की अहम भूमिका रही थी। 
विज्ञापन


रीना ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला का कहना है कि 11 माह अशोक प्रधान ने ससुराल में ही उससे रेप किया था। 

14 सितंबर को दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान, ससुर पंकज जिंदल, पति आशीष जिंदल, सास सविता, ननद अंकिता और एक अन्य शख्स प्रताप मेहता के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने की जीरो एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद केस नोएडा ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें