फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने चार साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बच्ची चिल्लाई तो भाग गया आरोपी 

Wed, 26 Jul 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गुरुग्राम के नाथुपुर एरिया में मंगलवार को करीब चार वर्षीय नाबालिग से उसके पड़ोसी युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी पास के ही लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में  दाखिल किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नाथुपुर एरिया में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है और घरों में काम करती है। रोजाना की तरह वह अपनी बच्ची को घर पर अकेला छोड़कर घरों में काम करने गई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला करीब 22 वर्षीय सद्दाम उसे अपने बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ रेप किया।

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने शुरू हुए तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी धारणा यादव ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में दाखिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी एक कंपनी में नौकरी करता है। फिल्हाल आरोपी फरार है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें