फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया रेप

Wed, 11 Jun 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में रणहौला के बापरौला विहार में शादी का झांसा देकर 28 वर्षीय युवती से रेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी विरेंद्र यादव (41) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, निजी कंपनी में काम करने युवती परिजनों के साथ बापरौला विहार में रहती है।

आठ जून को उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें युवती ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी दोस्ती सिक्योरिटी गार्ड विरेंद्र से हुई थी।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक दिन विरेंद्र ने उससे रेप किया। बाद में शादी करने से मना कर दिया।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें