फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Fri, 17 Oct 2014 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म किया गया। युवक ने गुड़गांव के होटल में बुलाकर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुड़गांव पुलिस को मामला सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने बयान में कहा कि दो महीने पहले उसके पति के जेल जाने के बाद वह बहन के साथ रह रही थी। उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से किसी युवक का फोन आया।

यह भी पढ़ें: मोबाइल चार्जर के लिए किशोर की बेरहमी से हत्या

कई दिन तक लगातार फोन का सिलसिला चलने पर महिला ने एक दिन नौकरी दिलाने की पेशकश की। पीड़िता का आरोप है कि 15 अक्तूबर को युवक उसे इस्लामपुर स्थित हिल स्टोन होटल में लेकर आया, यहां उसने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में आरोपी के दो नाम सामने आए हैं, पहले पीड़िता ने राहुल और फिर अनिल बताया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें