फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के झांसे में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में युवती ने बिजनौर निवासी कन्हैया (26) पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसको शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कन्हैया बिजनौर के गोविंद नगर में रहता है।
विज्ञापन


वह 23 वर्षीय युवती के साथ गोविंदपुरी में लिव इन रिलेशन में तीन वर्ष से रह रहा था। कुछ दिन पहले वह बिजनौर चला गया। वहां उसकी शादी किसी दूसरी युवती से तय हो गई। इसके बाद युवती ने गोविंदपुरी थाना पुलिस में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दी।

मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था जबकि युवती एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन

ब्यूटीशियन से डेढ़ साल तक रेप

नोएडा में एक परचून दुकानदार पर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला थाना सेक्टर-49 पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़िता ने इसके लिए एनजीओ से मदद की गुहार लगाई थी।

मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती अपनी बहन के साथ रहकर ब्यूटीशियन का काम करती है। युवती ने दिनेश कुमार पर डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

युवती का आरोप है कि दिनेश ने एक बार उसका गर्भपात भी कराया है और धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का आश्वासन पीड़िता को दिया है।
विज्ञापन

किशोरी से कई बार किया रेप

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी को अजहरुद्दीन नामक युवक ने शादी का झांसा दे रखा था। गाजियाबाद में एक बुटीक पर काम करने वाले अजहरुद्दीन पर आरोप है कि उसने किशोरी से एक साल के दौरान कई बार रेप किया।

तीन-चार दिन पूर्व किशोरी ने शादी करने पर जोर दिया तो अजहरुद्दीन ने साफ इंकार कर दिया। इस पर किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। पता चला है कि इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में भी लोगों ने आरोपी युवक पर निकाह करने का दबाव बनाया, मगर उसने पंचायत का फैसला मानने से इंकार कर दिया।

इसके बाद पीड़िता के पिता ने मसूरी थाने में सूचना दी। एसओ मसूरी ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पास्को एक्ट और आईपीसी-376 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अजहरुद्दीन फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें