फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने किया चायवाली से रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि सिपाही सतीश ने उसके साथ 14 अगस्त 2013 को शादी की थी। लेकिन उसके बाद उसने उसे अपने पास नहीं रखा। बताया गया है कि महिला ने पुलिस के सामने शादी के सबूत के रूप में कुछ फोटो भी पेश किए हैं। पुलिस के मुताबिक जांच में पता लगा है कि महिला पहले से तलाकशुदा है।
विज्ञापन


सिपाही सतीश इस समय पुलिस लाइन में तैनात है, जब उसकी महिला से मुलाकात हुई थी तो वह सेक्टर-15ए चौकी में तैनात था। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके सिपाही की तलाश की जा रही है। महिला का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

लापता किशोरी का नहीं मिला सुराग

उधर, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पिछले 11 दिन से लापता किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद परिजनों ने शिकायत सदर थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया है कि सात अगस्त से उसकी 15 साल की लड़की गायब है। लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। सात अगस्त की सुबह वह स्कूल के लिए सुबह 7:30 बजे निकली थी। जिसके बाद वह घर नहीं आई। दस दिन तक परिजनों ने अपने स्तर पर उसे खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसला कर किशोरी को भगाने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी लाजपत ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिपाही ने के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

फरीदाबाद में महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थाना सेंट्रल में दर्ज केस के मुताबिक महिला व आरोपी सिपाही दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय एक महिला ने सोमवार को थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ सिपाही सतीश ने दुष्कर्म किया है। महिला सेल की जांच अधिकारी शीला देवी ने बताया कि महिला थाना सेंट्रल क्षेत्र में अपनी मां के साथ चाय की दुकान चलाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें