शहर की एक महिला ने पति के खिलाफ कुकर्म करने और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह गांव रूरा, कानपुर (यूपी) में रहने वाले युवक से मार्च 2004 में हुआ था। आरोप है कि पति शराब का आदी है और कोई काम नहीं करता है।
शराब खरीदने के लिए उस पर ससुराल से धन लाने का दबाव डालता है, मना करने पर मारपीट करता है। आरोप है कि पिछले पांच साल से पति शराब पीने के बाद उसे अप्राकृतिक संबंध बनाने पर मजबूर करता है।
मजबूर होकर कुछ दिन पहले ही वह मायके लौट आई है। एसएचओ महिला थाना आशारानी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।