फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी का स्टेशन मास्टर पर मारपीट का आरोप, GRP कर रही जांच

Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद
विज्ञापन
ओल्ड स्टेशन पर सिग्रल विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने सहायक स्टेशन मास्टरों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आरपीएफ और जीआरपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


वहीं स्टेशन मास्टरों ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कर्मचारी द्वारा ट्रेन के परिचालन में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। दोनों के बीच हुए विवाद के कारण अधिकारी और कर्मचारी आमने-सामने आ गए हैं।

एसएनटी विभाग में कार्यरत महेश चंद ने जीआरपी और आरपीएफ को दी शिकायत में कहा है कि जब वह एक सिग्रल को ठीक कर केबिन में पहुंचा तो वहां कार्यरत सहायक स्टेशन मास्टर श्रीराम व अन्य ने गिरेबान पकड़ लिया और धक्के देकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सहायक स्टेशन मास्टर सीपी वाष्र्णेय का कहना है कि सुबह के वक्त सिग्रल फेलियर चल रहा था। जब उसे ठीक करने के लिए बुलाया गया तो उसने केबिन में आकर मर्यादित भाषा का उपयोग किया।
विज्ञापन


इसके चलते गाडिय़ों के परिचालन में बाधा आई। उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार किया है। रेल अधिकारियों ने उक्त कर्मचारी की शिकायत डीआरएम और सीनियर डीओएम से भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें