फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा विवाद में अब राहुल यादव को लगी गोली, भेजी जाएगी फॉरेंसिक लैब

Fri, 10 Jun 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव में बवाल के दूसरे दिन पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ एनटीपीसी पुलिस चौकी के पास लोग जाम लगा रहे थे। उसी दौरान राहुल यादव नाम के शख्स को गोली लग गई और वह घायल हो गया था।
विज्ञापन


इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। जांच के चलते राहुल के शरीर से निकले गोली के हिस्से को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा ताकि गोली के बारे में जानकारी हो सके। रिपोर्ट आने के बाद ही मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होगी।

एनटीपीसी पुलिस चौकी पर बवाल के दौरान ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करने के लिए जिलाधिकारी एनपी सिंह ने वार्ता की थी। उस दौरान लोगों ने राहुल यादव के गोली मारने वाले पुलिस वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर से निकली गोली पर पुलिस अधिकारी मौन

दादरी रेलवे स्टेशन
मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश यादव को सौंपी। जांच के चलते राहुल यादव, उसके परिवार, ग्रामीणों और पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस कर्मचारियों के बयान हो चुके हैं।

मजिस्ट्रेट ने राहुल की मेडिकल रिपोर्ट मंगाई थी। रिपोर्ट जांच अधिकारी को मिल गई है, जिसमें राहुल को गोली लगने की पुष्टि हुई।

गोली की तलाश में पुलिस
मजिस्ट्रेटी जांच के चलते गोली को फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। लेकिन राहुल के शरीर से निकली गोली कहां है इसे लेकर पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

कोई भी अधिकारी गोली के संबंध में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि जारचा पुलिस राहुल यादव के शरीर से निकलने गोली की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें