फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुंडा टैक्स’ नहीं देने पर फर्नीचर कारोबारी पर फायरिंग

Sun, 26 Oct 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में संतोष मेडिकल कॉलेज तिराहे के पास शनिवार दोपहर फायरिंग से हड़कंप मच गया। फर्नीचर कारोबारी सलीम का आरोप है कि अजय नागर निवासी शिवपुरी उससे पांच हजार रुपये ‘गुंडा टैक्स’ मांग रहा था। न देने पर उसने फायरिंग की, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ, चर्चा है आरोपी व्यक्ति कविनगर में तैनात एक सिपाही के बेटे का दोस्त है।

सिपाही के बेटे को कारोबारी ने फर्नीचर शॉप में शराब पीने से मना किया था, इसलिए रौब गालिब करने के लिए फायरिंग की गई। हालांकि रिपोर्ट में यह आरोप नहीं लगाया गया है।

एएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि संतोष मेडिकल कॉलेज तिराहे के पास सेक्टर-9 निवासी सलीम की फर्नीचर शॉप है। सलीम का आरोप है कि दोपहर करीब पौने तीन बजे अजय नागर ने उससे पांच हजार रुपये गुंडा टैक्स मांगा, न देने पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एक सिपाही के बेटे के नाम की भी चर्चा है।

हालांकि रिपोर्ट में सिपाही के बेटे का जिक्र नहीं किया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी अजय नागर गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें