फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने हड़पे लाखों रुपये तो भाई ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में किए खुलासे

Thu, 12 Apr 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में मुंहबोली बहनों से परेशान एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र कुमार (52) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को सुरेंद्र के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मुंहबोली (धर्म बहनें) बहनों को मौत का जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअस्ल सुरेंद्र ने जरूरत के समय अपनी दोनों मुंहबोली बहनों को 15 लाख रुपये उधार दिए थे। अब जरूरत के समय दोनों उसके रुपये वापस नहीं करने के अलावा उल्टा उसे ही फंसाने की धमकी दे रही थी।
विज्ञापन


अमन विहार थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के आरोप के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो महिलाओं को बनाया था मुंहबोली बहन

पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र कुमार परिवार के साथ मुबारकपुर, अमन विहार में रहता था। इसके परिवार में पत्नी, दो बड़ी बेटी और एक बेटा है। सुरेंद्र का इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार था।

सुरेंद्र ने इलाके में ही रहने वाली दो महिलाओं को अपनी मुंहबोली बहन बनाया हुआ था। कुछ माह पूर्व सुरेंद्र की बहनों ने उससे जरूरत बताकर 15 लाख रुपये थे।

रुपये न होने के बावजूद उसने मना नहीं किया। सुरेंद्र ने अपनी गांव की जमीन बेचकर दोनों की मदद की। इधर पिछले कुछ दिनों से सुरेंद्र का कारोबार काफी मंदा हो गया था।

उसे रुपये की जरूरत थी। सुरेंद्र ने दोनों मुंहबोली बहनों से अपने रुपये वापस मांगे। लेकिन दोनों ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। उल्टा दोनों सुरेंद्र को झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद से सुरेंद्र काफी परेशान था।

सोमवार को सुरेंद्र ने अपने घर में फांसी लगा ली। उसने सुसाइड नोट में दोनों मुंहबोली बहनों को मौत का दोषी बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें