फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पर रोक लगाने से नाराज शराब तस्करों ने पुलिसकर्मियों को पीटा

Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ रोहिणी इलाके में सोमवार रात शराब तस्कर ने सहयोगियों के साथ मिलकर एक सिपाही की जमकर पिटाई की। हमलावरों ने पीड़ित की शिकायत पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों से भी हाथापाई की। पीसीआर वैन के शीशे भी तोड़ दिए। हालात बेकाबू होनेे पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंची और हल्का लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया।
विज्ञापन


पीड़ित सिपाही की शिकायत पर नार्थ रोहिणी थाना पुलिस ने बलवा फैलाने और मारपीट का मामला दर्ज कर चार लोगों के गिरफ्तार किया है। वहीं शराब तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-6 रोहिणी में रहने वाला जीतेंद्र शराब का तस्करी करता है। 14 नवंबर को ड्राई डे होने की वजह से बीट कांस्टेबल जगदीश तस्कर के घर की निगरानी कर रहा था।

इसी दौरान पांच-छह युवक जीतेंद्र के घर पर पहुंचे। जीतेंद्र घर से बाहर निकला और जगदीश की तरफ इशारा कर कहा कि इस सिपाही की वजह से उसका धंधा चौपट हो गया है।  इतना सुनते ही जीतेंद्र समेत सभी युवक जगदीश पर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौका पाकर जगदीश ने पीसीआर व स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी रमेश व नरेश वहां पहुंचे। उत्तेजित लोगों ने दोनों से हाथापाई शुरू कर दी और पीसीआर वैन के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


हालात बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।  पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को तितर-बितर किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे प्रवीण, जतिन, राहुल और दीपांशु को दबोच लिया। जबकि, जीतेंद्र सहित अन्य लोग भागने में कामयाब हो गए। जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।  पुलिस ने सिपाही जगदीश, रमेश और नरेश का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें