इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से पुराने नोट बदलने के बहाने उससे 10 लाख रुपये की नगदी धोखाधड़ी कर छीन ली गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेक्टर-10 निवासी राकेश कुमार का लेबर के ठेके का काम है।
पुलिस को शिकायत में बताया कि पड़ोसी मान सिंह ने एक महिला का मोबाइल नंबर देकर कहा कि वह पुराने नोट के बदले 100-100 के नोट दे देगा। जिस पर 22 नवंबर को पीड़ित कार में 10 लाख रुपये लेकर सरहोल टोल के नजदीक स्थित एंबियंस माल पहुंचा। यहां सिमरन ग्रोवर के साथ एक महिला और युवक बैठा हुआ था।
तीनों आई-20 कार से आए हुए थे। सिमरन अपने को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनकर रुपये छीन लिए। इसके बाद वह तीनों वहां से फरार हो गए। यह देख वह हक्का-बक्का रह गया। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा।
पीड़ित ने बताया कि मामला पुलिस में जाने पर दोनों पक्षों को थाना डीएलएफ-दो में बुलाया गया। जहां पर आरोपियों ने 10 दिसंबर तक पैसे वापस करने की बात कही और आईसीआईसीआई बैंक का एक चेक उसे दिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसके पैसे को वापस नहीं किया। जिस पर डीएलएफ-दो थाना पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नगदी छीनने व धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।