फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार : दहेज लोभियों ने गर्भवती को दूसरी मंजिल से फेंका 

Sun, 14 Aug 2016 09:32 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दहेज लोभी पति व उसके घर वालों ने गर्भवती पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसडीएम को दिए बयान के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर महिला के पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

करावल नगर थाना पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पूजा देवी (20) अपने पति मनोज के साथ गली नंबर-4, वेस्ट करावल नगर में रहती है। 16 दिसंबर 2015 को पूजा और मनोज की शादी हुई थी।
विज्ञापन


फिलहाल पूजा गर्भवती है। 10 अगस्त तड़के 4 बजे पूजा देवी दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। गंभीर हालत में पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पूजा की रीढ़ की हड्डी टूटी

- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के मुताबिक, पूजा की रीढ़ की हड्डी टूट गई। शुक्रवार को तबीयत में थोड़ा सुधार होने पर क्षेत्रीय एसडीएम ने पूजा का बयान लिया तो सारा सच सामने आया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे पति, सास ससुर, देवर व ननदों ने मिलकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंका है। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।

इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पांच अगस्त को ही मायके वालों ने ससुराल वालों व उसके बीच समझौता कराया था। पुलिस ने पूजा के बयान के बाद पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें