फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंटी चड्ढा हत्याकांडः 29 को तय होंगे आरोप

Tue, 14 Jan 2014 04:53 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा और उनके भाई हरदीप चड्ढा हत्याकांड मामले में साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विमल कुमार यादव ने एसएस नामधारी और 19 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


नामधारी के अलावा पुलिस ने उसके पीएसओ सचिन त्यागी को भी आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ अदालत 29 जनवरी को आरोप तय करेगी। अदालत ने आरोप तय करने के फैसले पर 21 दिसंबर 2013 को 13 जनवरी तक सुरक्षित रख लिया था।

पुलिस ने नामधारी और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने, डकैती, दंगा फसाद, अनधिकृत प्रवेश, अपहरण, बंधक बनाने और साक्ष्य नष्ट करने संबंधी धाराओं में आरोप पत्र पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें