फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 24 Sep 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तन वाली गली में पॉलीटेक्निक छात्र ने बहन की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि एग्जाम में कम नंबर आने के कारण वह परेशान था, इसी वजह से आत्महत्या की है। हालांकि परिजन इससे इंकार कर रहे हैं।

सिकंदराबाद के कुर्ली निवासी सुरेश गिरी परिवार के साथ कीर्तन वाली गली में रहते हैं। सुरेश रिटायर्ड शिक्षक हैं, उनका छोटा बेटा कृष्ण पॉलीटेक्निक छात्र था। घंटाघर पर मोबाइल शॉप भी चलाता था।

एग्जाम में कृष्ण के कम नंबर आए थे, इससे वह परेशान रहता था। मंगलवार रात डेढ़ बजे तक वह परिवार के साथ बातचीत करता रहा। इसके बाद सोने के लिए कमरे में चला गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह उसे जगाने परिजन गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो कृष्ण का शव सीलिंग फैन पर लटका मिला। कृष्ण ने बहन सोनिया की साड़ी से फंदा बनाया था।
विज्ञापन


सूचना पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की, सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एग्जाम में कम नंबर आने के कारण कृष्ण परेशान रहता था। अंदेशा है कि इसी वजह से उसने सुसाइड किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें