फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरन बजाने पर सिपाही को लाठी-डंडे से पीटा, पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया

Sat, 16 Dec 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

, दो फरार
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीआर वैन का सायरन बजाने से खफा युवकों ने सिपाही की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना के बाद वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक युवक को दबोच लिया। जबकि दो अन्य फरार हो गए। पीड़ित सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी शिकायत पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,  बुधवार रात करीब 12 बजे पुलिस को रेलवे कॉलोनी में मारपीट की जानकारी मिली। पीसीआर में तैनात सिपाही संजय और एएसआई हरवंश घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।  सराय रोहिल्ला के उषा माता मंदिर के पास जाम लगा था।

सिपाही संजय ने पीसीआर का सायरन बजाकर वहां से निकलने की कोशिश की। इसी दौरान वहां बुलेट सवार युवक ने पुलिसकर्मियों को कहा कि सायरन बजाने के बदले सड़क पर उतर कर जाम हटा लें। एएसआई हरवंश पीसीआर से नीचे उतरे। बुलेट सवार उनसे कहासुनी करने लगा।
विज्ञापन


 इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उसमें से एक ने डंडे से सिपाही संजय पर हमला कर दिया। साथ ही लात-घूंसों से पिटाई करने लगे। इसी बीच दूसरी पीसीआर वैन पहुंच गई।

इतने में सभी युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने पल्सर बाइक पर सवार एक युवक को दबोच लिया। जबकि बुलेट व पल्सर सवार युवक अपनी वाहन  छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गये आरोपी की पहचान रेलवे कालोनी किशनगंज निवासी अमित राणा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें